बच्चों के लिए नारियल पानी के फायदे व नुकसान | Coconut Water Benefits For Kids

गर्मियों में नारियल पानी का सेवन बड़ों के द्वारा बहुत किया जाता है। नारियल पानी गर्मियों में बहुत फायदेमंद होता है यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और पानी की कमी होने से बचाता है। वयस्कों के लिए नारियल पानी बहुत फायदेमंद है परंतु क्या बच्चों के लिए भी नारियल पानी फायदेमंद है और बच्चों को कितनी मात्रा में से देना चाहिए (Coconut water Benefits in kids) इस बात का ध्यान अक्सर हमें नहीं होता।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बच्चों को नारियल पानी देने के फायदे व नुकसान (Coconut water ke Fayde aur Nuksaan in kids) के विषय में बात करेंगे। यदि आप भी इस विषय में जानकारी चाहते हैं तो हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

क्या नारियल पानी बच्चों के लिए सुरक्षित है?

नारियल पानी बच्चों के लिए बिल्कुल सुरक्षित है (Coconut water ki suraksha in kids) एवं फायदेमंद है। एनसीबीआई की रिपोर्ट के अनुसार नारियल पानी से गैस्ट्रोपैरेसिस यानी पेट में सूजन या आंत में सूजन जैसी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

 नारियल पानी शरीर में पानी की पूर्ति करता है और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।यदि बच्चों में गुर्दे से संबंधित कोई समस्या है या उन्हें डिहाईड्रेशन और हैजा की प्रॉब्लम अधिक बड़ी हुई है तो नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके लिए डॉक्टरी परामर्श आवश्यक है।

नारियल पानी में मौजूद पोषक तत्व

100 मिलीलीटर नारियल पानी में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं

  • 100 मिलीलीटर नारियल पानी में 19 केसीएएल ऊर्जा, 4.62 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 4.23 ग्राम शुगर मौजूद होता है।
  • मिनरल्स के तौर पर 100 मिलीलीटर नारियल पानी में 23 मिलीग्राम कैल्शियम, 215 मिलीग्राम पोटेशियम और 13 मिलीग्राम सोडियम होता है।

बच्चे कितनी मात्रा में नारियल पानी पी सकते हैं?

एक हरे नारियल में 250 से 300 मिलीलीटर पानी होता है।(Coconut water ki sahi matra in kids) बच्चे को ऐसे एक साथ ना देकर दिन में दो-तीन बार पिलाना चाहिए। नारियल पानी में कभी भी कोई एनर्जी बूस्टर ड्रिंक या चीनी डालकर नहीं पिलाना चाहिए। नारियल पानी का सेवन हमेशा सादा ही करना चाहिए।

बच्चों के लिए नारियल पानी के स्वास्थ्य लाभ

बड़ों की तरह बच्चों को भी नारियल पानी बहुत फायदेमंद ( coconut water ke Fayde in kids) होता है। बच्चों के अंदर पानी की कमी की पूर्ति के लिए नारियल पानी का सेवन अवश्य करना चाहिए ।

यदि शरीर में कोई कमी है तो वह नारियल पानी से ठीक नहीं होती उसके लिए डॉक्टरी परामर्श आवश्यक है। बच्चों के लिए नारियल पानी के कुछ स्वास्थ्य लाभों की जानकारी नीचे पॉइंट के माध्यम से स्पष्ट की गई है।

डायरिया के लिए :

बच्चों के अंदर गर्मियों में डायरिया के लक्षण जल्दी दिखाई देने लगते हैं। यदि ऐसा है तो बच्चों को होममेड इलेक्ट्रोल के रूप में नारियल पानी का सेवन करवा सकते हैं। नारियल पानी शरीर में तरल पदार्थों की पूर्ति करेगा और शरीर में पानी की कमी होने से बचाएगा।

डिहाइड्रेशन से बचाव :

नारियल पानी का सेवन करने से शरीर में डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है क्योंकि यह शरीर में तरल पदार्थों के स्तर को बेहतर बनाए रखता है। एनसीबीआई की एक रिपोर्ट के माध्यम से भी इसकी जानकारी मिलती है।

नारियल पानी अन्य एनर्जी ड्रिंक के मुकाबले शरीर को अधिक हाइड्रेशन प्रदान करता है और शरीर में पानी की कमी होने से बचाता है।

पाचन में सुधार :

नारियल पानी में फाइबर पाए जाते हैं। यह फाइबर पेट के पाचन के लिए अच्छे होते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं। फाइबर की मदद से कब्ज की समस्या और गैस की समस्या भी दूर होती है इसलिए पाचन संबंधी समस्याओं में सुधार लाने के लिए नारियल पानी का सेवन किया जा सकता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता :

नारियल पानी पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है इसकी मदद से सर्दी खांसी क्यों जैसी समस्याएं जल्दी दूर होती हैं। नारियल पानी सर्दी जुखाम नजला जैसी समस्याओं को जल्दी शरीर को प्रभावित नहीं होने देता। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसलिए शरीर को मजबूत करने के लिए नारियल पानी का सेवन करना चाहिए।

संक्रमण से उपचार में :

एनसीबीआई की रिपोर्ट के माध्यम से यह पता चला है की नारियल पानी में एंटी बैक्टीरियल एंटी फंगल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जिनकी मदद से संक्रमण में उपचार में सहायता मिलती है बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए लगातार नारियल पानी का सेवन करना आवश्यक है।

किडनी स्टोन के लिए :

नारियल पानी पीने से किडनी स्टोन की समस्या में बहुत प्रभाव पड़ता है। मूत्र में साइट्रेट की कमी होने के कारण स्टोन अधिक मात्रा में बनने शुरू हो जाते हैं।

नारियल पानी में साइट्रेट अधिक मात्रा में पाया जाता है जो किडनी में कैल्शियम को बनने से रोकता है। जिसकी मदद से स्टोन बनने में कमी आती है और किडनी स्टोन से निजात पाई जा सकती है।

एनर्जी बूस्ट करने के लिए :

नारियल पानी का उपयोग एनर्जी ड्रिंक एयरपोर्ट स्ट्रीम के रूप में किया जाता है। नारियल पानी में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करते हैं और शरीर को ऊर्जावान रखते हैं। इसमें पोटेशियम मिनरल के अलावा इलेक्ट्रोलाइट भारी मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को संतुलित बनाने में मदद करता है।

हृदय स्वास्थ्य :

नारियल पानी की मदद से हृदय संबंधी समस्याओं का इलाज किया जा सकता है। नारियल पानी कार्डियोप्रोटेक्टिव होता है नारियल पानी की मदद से एलडीए यानी बैड कोलेस्ट्रॉल के उच्च स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

 एनसीबीआई की रिपोर्ट से यह पता चला है। यह शरीर के लिपिड मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करने में मदद करता है जो हृदय संबंधी समस्याओं को रोकने में प्रभावित है।

मधुमेह से बचाव :

नारियल पानी में anti-diabetic प्रभाव होता है जो शरीर में बढ़े हुए ब्लड ग्लूकोज लेवल को कम करता है। इससे यह साबित होता है कि नारियल पानी मधुमेह से बचाव में मदद करता है। नारियल पानी में डायबिटीज को कंट्रोल करने के साधन है जो इंसुलिन को शरीर में रेगुलेट करता है।

बच्चों के लिए नारियल पानी के नुकसान

बच्चों में नारियल पानी पीने के बहुत सारे फायदे हैं। नारियल पानी शरीर के लिए बहुत स्वास्थ्यवर्धक है। परंतु सारी चीजों के फायदे होने के साथ-साथ उनके कुछ नुकसान (Coconut water ke nuksan in kids) भी होते हैं।

नीचे पॉइंट के माध्यम से हमने आपको बच्चों में नारियल पानी पीने के कुछ नुकसान ओं के विषय में जानकारी दी है।

1. नारियल पानी ब्लड प्रेशर के स्तर को कम कर सकता है। ब्लड प्रेशर की समस्या वाले बच्चों को डॉक्टर नारियल पानी नही पीने का परामर्श देते हैं।

2. बच्चों में डिहाइड्रेशन की गंभीर स्थिति होने पर या हैजा की गंभीर स्थिति होने पर नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। यह बच्चों को और नुकसान पहुंचा सकता है।

3. नारियल पानी में ग्लूकोस लेवल को कम करने का प्रभाव होता है। मधुमेह की दवा का सेवन कर रहे बच्चों को नारियल पानी नहीं पिलाना चाहिए। यह बच्चे में नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

4. नारियल पानी में डाइटरी फाइबर पाए जाते हैं। अधिक फाइबर का सेवन करने से बच्चों में पाचन संबंधी या पेट फूलने पेट दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए नारियल पानी का सेवन मात्रा के अनुसार ही बच्चों को कराना चाहिए।

5. नारियल पानी शरीर को ठंडक प्रदान करता है इसलिए सर्दी जुकाम खांसी होने के लक्षणों पर नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। यह सर्दी को और बढ़ा सकता है।

6. नारियल पानी का अधिक सेवन करने से शरीर में पोटेशियम की मात्रा बढ़ सकती है। इससे हाइपर्कैल्सीमिया की समस्या हो जाती है इसलिए अधिक पोटेशियम ग्रस्त बच्चों को नारियल पानी नहीं पिलाना चाहिए।

7. बच्चों में नारियल पानी पीने से एलर्जी हो सकती है जिन बच्चों को नारियल पानी से एलर्जी होती है। नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए यह शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

बच्चों के लिए नारियल पानी का चयन कैसे करें?

नारियल कई प्रकार के होते हैं। इसलिए बच्चों के लिए नारियल पानी का चयन कैसे करें (Coconut water ka chayan for kids) और कौन सा नारियल पानी बच्चों को पिलाना चाहिए इसके विषय में अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं होती।

इन पॉइंट्स के माध्यम से हम आपको बच्चों में नारियल पानी का चयन कैसे करें इसके विषय में जानकारी देंगे।

  • नारियल पानी खरीदते समय नारियल की जांच करनी चाहिए कि वह ताजा है या नहीं यदि उसका रंग भूरा या सुखा है तो वैसा नारियल नहीं खरीदना चाहिए।
  • पानी वाला नारियल खरीदने से पहले उसे हिला कर देखना चाहिए नारियल जितना अधिक ताजा होता है। उतना ही अधिक पानी नारियल के अंदर पाया जाता है।
  • यदि पानी वाले नारियल में वजन काफी कम है पैसे नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि उसमें पानी कम हो सकता है।
  • बच्चों के लिए छोटे गोल आकार और हरे रंग के नारियल करने चाहिए इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है।

टॉपिक से संबंधित प्रश्न एवं उनके उत्तर (FAQ)

Q. बच्चों को कितनी मात्रा में नारियल पानी का सेवन करवाना चाहिए?

बच्चों को 1 दिन में 250 से 300 एम एल नारियल पानी का सेवन करवाना चाहिए। परंतु यह दिन में दो-तीन बार देना चाहिए।

Q. नारियल पानी के क्या-क्या फायदे होते हैं?

नारियल पानी एक एनर्जी बूस्टर ड्राइंग है.यह डायरिया डिहाईड्रेशन रोग प्रतिरोधक क्षमता संक्रमण से उपचार हृदय संबंधित समस्याएं आदि में मदद करता है।

Q. नारियल पानी का सेवन कब नहीं करना चाहिए?

जब शरीर में डिहाइड्रेशन का स्तर अधिक हो या हैजा की समस्या हो तब नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।

Q. नारियल पानी का चुनाव कैसे करना चाहिए?

हमेशा नारियल पानी का वजन करा कर ही उसे खरीदना चाहिए। नारियल पानी का रंग हरा होना चाहिए। यदि नारियल सूखा है तो उसे नहीं खरीदना चाहिए।

निष्कर्ष :

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको बच्चों के लिए नारियल पानी: फायदे व नुकसान (Coconut Water Benefits For Kids) के विषय में जानकारी देने का पूरा प्रयास किया है। यदि फिर भी आपके मन में कोई प्रश्न है तो आप नीचे दिए हो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं।

हमारे आर्टिकल के द्वारा प्रदान की जाने वाली जानकारी बिल्कुल ठोस तथा सटीक होती है। यदि आपको हमारा आर्टिकल पसंद आए तो आप इसे अवश्य शेयर करें। हमारा आर्टिकल पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Leave a Comment