छोटी लंबाई वाले पेरेंट्स के बच्चों की लंबाई बढ़ाने के 5 असरदार टिप्स | Height Badhane ke tips

छोटी लंबाई के पेरेंट्स को अपने बच्चे की लंबाई के विषय में बहुत चिंता रहती है। बच्चों पर अनुवांशिकता का प्रभाव पड़ता है। बच्चे का शारीरिक विकास 60 से 80% अनुवांशिकता पर निर्भर करता है। बच्चे की लंबाई 18 से 20 वर्ष तक की बढ़ती (Height Badhane ki sahi age) है। छोटी हाइट वाले पेरेंट्स अपने बच्चे को रेगुलर आहार देकर बचपन से ही एक्सरसाइज करा कर बच्चे की हाइट को लंबा कर  सकते हैं।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बच्चों की लंबाई बढ़ाने के 5 असरदार टिप्स (Height Badhane ke tips) के विषय में जानकारी देंगे। यदि आप भी इस विषय में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

बच्चों की लंबाई बढ़ाने के उपाय (Tips To Increase Child’s Height)

 इन पॉइंट के माध्यम से हमने आपको बच्चे की लंबाई बढ़ाने के टिप्स (Height Badhane ke tips)बताए हैं। यदि आप इसके विषय में जानकारी चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए पॉइंट्स से जानकारी प्राप्त कर सकते है।

छोटी लंबाई वाले पेरेंट्स के बच्चों की लंबाई बढ़ाने के 5 असरदार टिप्स Height Badhane ke tips

जंक और प्रोसैस्ड फूड से बच्चों को दूर रखें

जंक या प्रोसैस्ड फूड से बच्चों को हमेशा दूर रखना चाहिए जंक फूड में स्वाद तो बहुत होता है। परंतु पोषक तत्वों की मात्रा बहुत कम होती है। जंक फूड खाने से पाचन तंत्र में गड़बड़ी आती है तथा अधिक जंक फूड स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदेह होता है।

 आजकल के बच्चे जंक फूड जैसे पिज़्ज़ा, बर्गर, मोमोज फ्राइस आदि चीजें खाना बहुत पसंद करते हैं। अधिक जंक फूड खाने से मोटापा बढ़ता है जो शरीर में बहुत सारी बीमारियों का कारण बन सकता है।

डाइट में न होने दें पोषक तत्वों की कमी

पेरेंट्स अपने बच्चों को हमेशा पोषक तत्वों से युक्त भोजन लेने का प्रयास करते हैं। जिससे बच्चा शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ रहें एवं शरीर में किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो।

बच्चों को हमेशा हरी पत्तेदार सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स, दूध जैसे फूड्स अधिक खिलाएं। देसी घी, सोयाबीन, दालें, राजमा, छोले या चना, मीट आदि का सेवन ही कराना चाहिए माता पिता को बच्चे के पौष्टिक आहार का पूर्ण रूप से ध्यान रखना चाहिए। तभी बच्चा स्वस्थ होगा तथा उसके शरीर के भीतर पोषक तत्वों की पूर्ति होगी ।

अच्छी और भरपूर नींद है जरूरी

एक शोध से यह प्रमाणित किया गया है कि बच्चे का शारीरिक विकास भरपूर नींद लेने से अच्छा होता है एवं बच्चा स्वस्थ महसूस करता है। इस बात को भी सुना है कि सोते समय ही बच्चे की हाइट बढ़ती है।

 इसलिए यह ध्यान रखना चाहिए कि बच्चे को रात 10:00 बजे से पहले सुला देना चाहिए जिससे बच्चा 8- 9 घंटे की नींद पूरी कर सके और अपने दिमाग को पूरी तरह से शांत रख सके। भरपूर नींद लेने से बच्चे का स्वास्थ्य बेहतर होता है एवं उसका दिमाग अच्छे से कार्य करने में सफल होता है।

शारीरिक रूप से एक्टिव रखें

बच्चे को हमेशा शारीरिक रूप से एक्टिव रखने की कोशिश करनी चाहिए। बच्चे को आउटडोर गेम खेलने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए एवं बच्चे को आलस से दूर रखना चाहिए। बच्चे की शुरुआत से ही डेली एक्सरसाइज करने की आदत डालनी चाहिए जिससे बच्चा शरीर में फिट महसूस करें एवं उसका शरीर किसी भी काम को करने के लिए बहुत एक्टिव हो।

पेरेंट्स को यह ध्यान रखना चाहिए कि बच्चे को कभी भी हैवी एक्सरसाइज नहीं करवानी चाहिए इससे बच्चे के मसल्स में खिंचाव पड़ सकता है। बच्चे को एरोबिक या रस्सी कूद जैसी सरल एक्सरसाइज करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

डॉक्टर से परामर्श करें

यदि पेरेंट्स को यह फील होता है कि उनके बच्चे का शारीरिक विकास रुक गया है या उनका बच्चा अपनी उम्र के हिसाब से विकास नहीं कर पा रहा है। तब उन्हें तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए और डॉक्टर के सुझाव के अनुसार अपने बच्चे की देखरेख करनी चाहिए।

यदि समय पर डॉक्टर से परामर्श लेकर बच्चों के शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी पूरी कर दी जाती है। तब बच्चा अपने शारीरिक विकास को फिर से ग्रहण कर सकता है।

टॉपिक से संबंधित प्रश्न एवं उनके उत्तर (FAQ)

Q. कितना प्रतिशत शारीरिक विकास अनुवांशिकता पर निर्भर करता है?

60 से 80% शारीरिक विकास अनुवांशिकता पर निर्भर करता है।

Q. कितनी उम्र पर बच्चों की हाइट बढ़ना बंद हो जाती है?

18 से 20 साल की उम्र अगर बच्चों की हाइट बढ़ना बंद हो जाति है।

Q. पोषक तत्वों से भरपूर डाइट में बच्चे को क्या आहार खिलाना चाहिए?

बच्चों के शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए हरी सब्जियां दूध, मीट, छोले, चना, सोयाबीन दालें, आदि का प्रयोग करना चाहिए।

Q. बच्चे का शारीरिक विकास रुकने पर क्या करना चाहिए?

बच्चे का शारीरिक विकास रखने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपकोछोटी लंबाई वाले पेरेंट्स के बच्चों की लंबाई बढ़ाने के 5 असरदार टिप्स (Height Badhane ke tips) के विषय में जानकारी प्रदान की है। यदि फिर भी आपके मन में कोई प्रश्न है तो आप नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं।

हमारे आर्टिकल के द्वारा प्रदान की जाने वाली जानकारी बिल्कुल ठोस तथा सटीक होती है। यदि आपको हमारा आर्टिकल पसंद आए तो आप इसे अवश्य शेयर करें। हमारा आर्टिकल पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Leave a Comment