ल अक्षर से शुरू लड़कियों के नाम और उनके अर्थ | Hindu girl names starting with L with meanings in Hindi

जैसे ही घर मे नन्ही परी के कदम आते हैं। वैसे ही सब उसके लिए अच्छा-अच्छा करना चाहते हैं। क्योंकि सब जानते हैं कि नन्ही परी माता लक्ष्मी का रुप होती है। नाम पर हमारे प्रथम अक्षर का बहुत असर पड़ता है। लड़कियों को उनका नाम उनके माता-पिता से मिलता है। जो कि उनके साथ हमेशा रहता है। एक कहावत हमेशा कही जाती है कि लड़कियां पराया धन होती हैं। उन्हें कितना ही प्यार से बड़ा करो पर उन्हें एक न एक दिन पराया ही होना है।

इसलिए उनके माता-पिता उनके लिए हर कदम को बहुत सोच समझकर उठाते हैं।घर में हर व्यक्ति ने नन्ही परी का कोई ना कोई नाम सोच कर जरूर रखा होता है। पर माता-पिता इन नामों से संतुष्ट नहीं होते हैं।माता पिता अपनी बेटी के लिए सब कुछ best करना चाहते हैं। और इसीलिए वह अपनी प्यारी सी गुड़िया के लिए नाम ढूंढने लगते हैं। क्योंकि वह अपनी गुड़िया के लिए हमेशा uniq नाम ढूंढते हैं। जो उसके जीवन को खुशियों से भर दे।  माता-पिता कभी अपने बच्चों का बुरा नहीं चाहते हैं।

इसीलिए वह उनकी गलत बात में उनका कभी साथ नहीं देते हैं। यही कारण होता है कि माता-पिता कभी कभी बुरे भी माने जाते हैं। रिश्तेदारों के द्वारा बताए गए नामों को माता-पिता जल्दी महत्व नहीं देते हैं इसीलिए कई बार घर वालो से उनकी नाराजगी भी रहती है। पर बात यहां उनकी नन्ही गुड़िया की होती है इसलिए वह खुद अच्छा सा नाम अपनी लाडली के लिए चुनते है। जिसका अर्थ बहुत सुंदर हो।और जिसका आने वाले जीवन पर बहुत ही उत्तम प्रभाव पड़े।

ल अक्षर से शुरू होने वाले हिंदू लड़कियों के नाम

नाम रखना वैसे तो बहुत ही कठिन कार्य है। और एक ऐसा नाम रखना जो आपकी बेटी के जीवन में खुशियां भर दे, उसके आने वाले जीवन के लिए अच्छा साबित हो।तो ऐसा नाम रखना माता पिता के लिए यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। और वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाते भी है। इसीलिए हर समय अपनी नन्ही परी के नाम के लिए चिंतित रहते हैं।

अंत मे वो उस नाम को तलाश कर ही लेते है।अगर आपके घर में भी किसी नन्ही परी ने जन्म लिया है। और आप उसका नाम L से रखना चाहते है तो हमने नीचे L से शुरू कुछ best name की list नीचे दी है। और इनकी सम्पूर्ण जानकारी के बारे में बताया गया है। जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी post से अंत तक जुड़े रहिये।

Hindu girl names starting with l with meanings in Hindi

नाम नाम का अर्थ
लयना सूरज की किरण, सूर्य प्रकाश 
लवंगीअप्सरा, लौंग के पौधे से संबंधित 
लस्यादेवी पार्वती द्वारा किया गया नृत्य
लीशामहान, ईमानदार 
लविनामहाजाल, अपने स्वभाव से लोगों को आकर्षित करने वाली 
लिपिकाएक छोटा पत्र, वर्णमाला; पांडुलिपि
लेविनिकाशक्ति, प्रभावशाली 
लक्षकीश्रीराम की पत्नी देवी सीता
लोकांक्षाजो सारे विश्व को प्यार करे 
लोकिताएक प्रबुद्ध स्त्री, ज्ञानी
लोकव्याजो स्वर्ग की हकदार है, धार्मिक
लोकशितादुनिया के लिए प्रार्थना करने वाली भली लड़की 
लोगिताप्यारी, सुंदर
लीरादेवी काली की भक्त, उपासक
लावीजो प्यार करने के काबिल हो, प्रिय  
लाक्षाएक सफेद गुलाब, कुसुम
लिबासुंदर स्त्री, परी
लंगाप्रियाआराध्य, कदंब का पेड़
लावण्याकृपा, सुंदरता
लोगिता सुहावना, मनोहर
लुकेश्वरीसाम्राज्य के राजा, नरेश 
लाकिनी दिव्य, देवी 
लोक्षितासारे जग के लिए प्रार्थना करने वाली 
लापिताबोलने वाली, भाषण
लघिमादेवी पार्वती, दिव्य प्रकाश
लजिता विनयपूर्ण, सदाचारी
लक्ष्मीधन की देवी, देवी लक्ष्मी, भाग्यशाली, भगवान विष्णु की पत्नी
लोकितादेखना, नजारा 
ललंतिकाएक लंबा हार
लवजीत सबका दिल जीतने वाली, दिलों पर राज करना 
लवप्रीत सबको प्यार और स्नेह देने वाली 
लक्ष्मीनदेवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु एक साथ 
लिवरूप प्यार का अवतार, प्यार भरा 
लायरा सितारा, प्रतिष्ठा का चिह्न
लिवज्योत ईश्वर का प्रकश, दिव्य प्रकाश 
लाबोनिता सुशोभित, बहुत ही सुंदर 
लानिका सबसे अच्छी, जिसका कोई मुकाबला न हो 
ल्यानाआँखों का नूर, सुकून, घर की रौनक  
लिखिलेशदेवी सरस्वती
लिषिका खूबसूरत आँखें, हुनरमंद, प्रिय 
लतीक्षाअभिवादन, सम्मान
लेख्या संसार, वसुधा
लयकारीजो नृत्य और संगीत में सामंजस्य बनाती है
लाविकदेवी दुर्गा, बुद्धिमान
लक्षिकाउद्देश्य, लक्ष्य
लवी बेहद खूबसूरत, प्यारी 
लाजवतीसंकोच, विनयपूर्ण
लाधीसंगीत, तालैक्य
लासिककोमल हृदय वाली, दयावान 
लालित्यासुंदरता, कृपा, शोभा
लताबेल, आरोहक
लिनेशातेज बुद्धि वाली, चतुर 
लिषिकासुन्दर आँखें, प्रतिभावान, प्यारी
लोगनायकीदेवी पार्वती, विश्व के शासक
लेखनाकलम, लिखी कविता
लिशासज्जन, अच्छे स्वभाव वाली 
लवणआभा, दीप्ती 
लस्यादेवी पार्वती द्वारा किया गया नृत्य, कला, पदन्यास
लक्ष्मिकालक्ष्मी देवी
लोगेश्वरीप्रेम, आशीर्वाद
लवलीनासमर्पित, तल्लीन
लोक्षीगुलाब का फूल, बेहद खूबसूरत 
लोतिकादूसरों को प्रकाश देने वाला
लोकितादेखना, नजारा 
लिलीफूल
लाभाफायदा पहुँचाने वाली 
लीलवतीदिलकश, मन को भाने वाली 
लावन्याअनुग्रह, उदार

 ल अक्षर नाम वाली लड़कियों की राशि क्या होती है?

सभी व्यक्ति के नाम की राशि होती है। और उनकी राशि का उनके नाम पर बहुत प्रभाव पड़ता है।वह उनकी ग्रह नक्षत्रों से जुड़ी होती है। आपके जीवन पर अच्छे बुरे प्रभाव पड़ने का एकमात्र कारण आपकी राशि है ।ज्योतिष के अनुसार कुल 12 राशियां होती है। आपकी कौन सी राशि है आपके नाम के पहले अक्षर पर आधारित होता है। L नाम वाली लड़कियों की राशि ‘ मेष ‘ होती है।

जिसका स्वामी ‘ मंगल ग्रह’ होता है। जिसके प्रभाव से यह बचपन से ही साहसी होते हैं। मेष राशि वालों का लकी रंग पीला, लाल होता है। मेष राशि वाले जातकों के लिए शुभ दिन मंगलवार , रविवार और बृहस्पतिवार होता है। इस दिन उनके सभी रुके हुए काम बन जाते हैं। मेष राशि वालों का लकी नंबर 9 होता है। अगर इस नंबर का इस्तेमाल वह अपने luck को आजमाने में करते हैं तो हमेशा सफल होते है।

ल अक्षर नाम वाली लड़कियों का स्वभाव कैसा होता है?

ला अक्षर नाम वाली लड़कियां इमोशनल(emotional) होती है। यह किसी भी बात को दिमाग से सोचने की जगह दिल से सोचती है। L नाम वाली लड़कियों की एक खासियत होती है कि यह छोटी-छोटी चीजों को लेकर खुश हो जाती है। यह  अपने जीवन में कभी किसी का बुरा नहीं करना चाहती हैं। यह खुद बहुत खुश रहती है और दूसरों को भी खुश रखना चाहती हैं। इन लड़कियों को साहित्य से बहुत प्रेम होता है।

यह चाहती है कि यह हर moment को इंजॉय (enjoy) करें। यह छोटी सी छोटी खुशी को महसूस करती हैं। यही कारण है कि लोग इनसे बहुत जल्दी इंप्रेस (empress) हो जाते हैं। इन लड़कियों का friend cirle काफी बड़ा होता है। यह अपने फ्रेंड्स के बहुत करीब होती हैं। L नाम वाली लड़कियां अपना हर decision बहुत सोच समझकर लेती है। इन्हें जल्दबाजी बिल्कुल पसंद नहीं है।

जल्दबाजी में किया हुआ कार्य हमेशा नुकसान देता है इसीलिए यह लड़कियां कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं देती है। यह बहुत planning के साथ अपने हर फैसले को काम को  करती है। यह अपने दिमाग की उपज को किसी को नहीं बताती हैं। इनके दिमाग में चल रही किसी बात का पता लगा पाना बहुत मुश्किल होता है। यह लड़कियां जिस काम को ठान लेती हैं उसे पूरा करके डैम लेती है।यह हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करने की काबिलियत रखती है।

 ल अक्षर से नाम वाली लड़कियां गुस्सैल होती है क्या ?

जी हां, L नाम वाली लड़कियां बहुत गुस्सैल होती है। शायद इनका यही एक negative point है। इनका गुस्सा इनके सर चढ़कर बोलता है। यहां तक कि इनसे खुद का गुस्सा नहीं संभाला जाता है।यह अपना गुस्सा खुद control नहीं कर पाती हैं। इस कारण कई बार इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गुस्से में यह कई गलत बातें बोल देती हैं।

इस बात का इन लड़कियों को  पछतावा भी नहीं होता है।करती लेकिन जैसे ही इनका गुस्सा उतरता है। वैसे ही यह अपनी गलती के लिए माफी मांगती हैं क्योंकि यह लड़कियां दिल की तो बहुत साफ होती है।बस इनका अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं होता है।

 ल अक्षर नाम वाली लड़कियां दिल जीतने में माहिर होती है क्या?

जी हां, L नाम वाली लड़कियां दिल जीतने में माहिर होती हैं।यह सबके दिलों को जीत लेती है। यह बहुत ज्यादा इमानदार होती है। जैसे कि इन्हें खुश रहना बहुत पसंद होता है। इसी तरह यह चाहती हैं कि इनके आसपास के सभी रिश्ते खुश रहे। यह किसी का दिल दुखाना नहीं चाहती हैं। यह अपने रिश्तो के प्रति बहुत संजीदा होती है। यह बहुत ईमानदारी से अपने रिश्ते को निभाती हैं। और किसी के साथ धोखा नहीं करती हैं।

यह लड़कियां इन सबके साथ-साथ बहुत रोमांटिक भी होती है। यह अपने पार्टनर  से बहुत प्यार करती है।और उनसे जुड़े हर रिश्ते को संभाल कर रखती हैं। यह बहुत caring होती हैं। L नाम वाली लड़कियां अपने पार्टनर को, फ्रेंड्स को और फैमिली को खुश रखने के लिए उन्हें समय-समय पर surprise देती रहती हैं।

ल अक्षर से शुरू लड़कियों के नाम fAQ

ल अक्षर से शुरू लड़कियों के कितने नाम आते है?

ल अक्षर से शुरू लड़कियों के 150 से भी ज्यादा नाम मौजूद है। जिनके बारे में ऊपर बताया गया है।

ल अक्षर से शुरू कौन सी राशि आती है?

ल अक्षर से मेष राशि आती है मतलब कि अगर आपका नाम ला अक्षर से है तो आपकी राशि मेष होगी।

ला अक्षर से लड़की का सबसे सुंदर नाम कौन सा है

ल अक्षर से हमने लड़की के कई नाम पर शेयर यह है और उनके अर्थ में भी बताए हैं आप अपनी पसंद के अनुसार कितने भी नाम को अपनी बेटी को दे सकते हैं।

निष्कर्ष

हमारे नाम का पहला अक्षर हमारे जीवन पर कितना प्रभाव पड़ता है यह तो आप जान ही गए होंगे। हमारे व्यवहार से लेकर हमारे स्वभाव तक का पता  नाम से लगाया जा सकता है। आज हमने आपको L नाम से शुरू  नाम वाली  लड़कियों के बारे में बताया है।उनका स्वभाव कैसा होता है, वह कैसी होती है। इन सब की जानकारी आज हमने आपको अपने इस आर्टिकल में दी है L से शुरू best name  की लिस्ट भी हमने आपको ऊपर दी है। जिसके अर्थ उसके साथ लिखे हैं।यदि आपको इनमें से कोई नाम पसंद आए तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताना।

Leave a Comment