म अक्षर से शुरू होने वाले लड़कों के नाम और नाम का अर्थ | म अक्षर पर लड़के का नाम क्या रखें?

घर में किसी बच्चे के जन्म लेने से पहले ही हम उसके नामों के बारे में सोचने लग जाते हैं । लड़का हो या लड़की हम दोनों के नामों को सोच कर रखते हैं लेकिन फिर भी जब हमारे घर में वो नन्हा मुन्ना मेहमान आ जाता है उसके नाम को लेकर बहुत confusion होती है। धार्मिक तौर पर बात की जाए तो हिंदू धर्म में लड़का हो या लड़की दोनों के नाम रखने की प्रक्रिया होती है जिसे हम नामकरण कहते हैं नामकरण में बच्चों के नाम रखे जाते हैं।

माता-पिता बहुत सोच में पड़े होते हैं कि वह अपने बच्चे का कैसा नाम रखें क्योंकि माता-पिता तो हमेशा अपने बच्चे का एक सुंदर सा नाम रखना चाहते हैं जो उसको अच्छे से व्याख्यायित कर सके। वह चाहते हैं कि उसका नाम uniq हो। सभी माता पिता अपने बच्चे का ऐसा नाम रखना चाहते हैं। जिस नाम की खुद अलग पहचान हो औऱ उसके आने वाले जीवन पर उस नाम का बहुत अच्छा प्रभाव पड़े।

यदि आपके घर में किसी बालक ने जन्म लिया है और आप उसका नाम म शब्द से रखना चाहते हैं लेकिन आप इस अक्षर से शुरू होने वाले बेस्ट नामों के बारे में नहीं जानते हैं तो आप परेशान ना हो इस आर्टिकल को लास्ट तक पढ़ कर आप म से शुरू होने वाले बेस्ट लड़कों के नामों की लिस्ट और उनके अर्थ के बारे में

म से शुरू होने वाले बेस्ट लड़कों के नाम

 नामकरण में अक्सर बच्चे का नाम उसके ग्रह ,नक्षत्र राशि को देखकर रखा जाता है। उसको उस राशि का नाम दिया जाता है जो उसके आने वाले जीवन में बेहतर साबित हो। बहुत सारे माता-पिता इसी बात से परेशान रहते हैं कि वह अपने बेटे का नाम कौन सी राशि का रखें।

अगर उन्हें राशि मिल भी जाती है तो नाम की confusion बहुत रहती है इसीलिए हम आपकी इस confusion को दूर करने के लिए म से बेस्ट लड़कों के नाम लेकर आए है। ये best नाम नीचे लिस्ट में दिए गए हैं। हमने आपके लिए मां अक्षर से शुरू होने वाले पेस्ट लड़कों के नामों के साथ-साथ उनके अर्थ के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया है।

नाम नाम का अर्थ
मननविचारशील
मणिकलाखो में एक
मुकुंदप्रभु द्वारा सरंक्षित
मानसरामचरितमानस
मिशयखुशहाल
मेहुलबरखा, मेघ
मस्तकललाट, शिखर
मदव्यकाम को ठान लेने वाला
महेलस्वस्थ, कुशलता 
मखेशईश्वर, सर्वज्ञता
मृत्युंजय मृत्यु पर विजय पाने वाले, अमर
मनस्युअभिलाषा, चाह
मयूराक्ष  मयूर जैसी सुंदर आँखें, आकर्षक 
मल्लिकार्जुनभगवान शिव का नाम 
मदनप्यार के भगवान, कामदेव, मधुमक्खी
मानवेंद्रलोगों के बीच राजा,शासक,स्वामी
मनमोहनभगवान कृष्ण, मनभावन,प्रसन्न, स्वामी कृष्ण
मायुक प्रतिभाशाली, श्रेष्ठ
मयवीन प्यारा, दिल के करीब
मनल्पअलग सा, अद्वितीय
मुग्ध मंत्रों का जाप करने वाला, लीन
मियोषबुद्धिमत्ता, विकास
मितुषशानदार, अनोखा
माहिरकुशल
माधवभगवान कृष्ण का एक और नाम
माघएक हिंदू महीने का नाम
मानधाताएक प्राचीन राजा
मदनमोहनआकर्षण और प्यार
मदरागजोश के नशे धुत
मन्युमन, प्रेम
मितुल दोस्त के समान, मित्र
मदेशभगवान शिव
मोयाशप्रसिद्धि, यश, कीर्ति
मिगज सौंदर्य, चंद्र का अंश
मनबोध  मन को जाननेवाला, मन का ज्ञान
मल्कितखुशी, ईश्वरीय
मिवान सूर्य का प्रकाश, तेज 
महातपस्वीमहान ध्यानी 
महाशनसभी भक्षण
महेन्द्रंभगवान शिव 
महेन्द्रनमहान भगवान इंद्र (आकाश के देवता
महीपतिराजा
माहिर विशेषज्ञ, बहादुर 
महितसम्मानित, आदरणीय, अति उत्कृष्ट, श्रद्धेय
मलक  फरिश्ता, ईश्वर का दूत
मुकुलखिलना, नयापन
मानस धारणा, मनुष्य
महोक प्रख्यात, विष्णु का दूसरा नाम
मोहलप्यार, सुंदर
मंगल  शुभ, कल्याण, हर्ष, अग्नि और मंगल का दूसरा नाम 
मणिशंकर भगवान शिव, खुशी का कारण, सौभाग्य देने वाला, शुभ
मनीरामकिसी व्यक्ति का गहना
मांन्जुनाता भगवान शिव, शिव का नाम, सुंदरता के भगवान, आकर्षण, माधुर्य 
मनांकदया करनेवाला, स्नेह के योग्य
मृगांखमृग की जैसी आँखें, सुंदर छवि
मानित सम्मान, आदर के योग्य
मलयखुशबू, चंदन की भांति
 मनमाड़ हमेशा जवान 
मनोरथमंशा 
मन्वितअच्छाई, बलशाली
मनजमन से उत्पन्न, करीबी
मोनिकसलाह, परामर्श
मानक
प्यारा, दयालू
मलवसमृद्ध, संपन्न
मोहनीशआकर्षण का स्वामी, मोहक
मिधुनजोड़ा, जुड़ाव, प्रिय 
मानसआत्मा, बुद्धि, मनुष्य
मुरलीबांसुरी
मेघबादल, आसमान, शांति 

म से शुरू होने वाले लड़कों का स्वभाव कैसा होता है?

कहा जाता है कि हमारे नाम से हमारी personality और destiny लिंक होती है। यह कितना सही है इसके बारे में कुछ कह पाना आसान नहीं है लेकिन हमारे नाम का हमारे वर्तमान ,भविष्य पर बहुत असर होता है। आज हम आपको म से शुरू होने वाले लड़कों के स्वभाव के बारे में बताएंगे।

म शब्द से शुरू होने वाले लड़के बहुत private होते हैं। वह किसी से भी जल्दी घुलते मिलते नहीं हैं यह लोग अपने future को लेकर बहुत focused होते हैं। इन्हें पता होता है कि इन्हें कब क्या करना है। इन नई चीजों को explore करना बहुत पसंद होता है। यह दिल से बहुत खुशनुमा मिज़ाज के होते हैं साथ ही धार्मिक चीजों में विश्वास रखने वाले होते हैं।

इस नाम के लड़के परंपरा रीति-रिवाजों का बहुत ध्यान रखते हैं। म  से शुरु नाम वाले  लड़के अपने जीवन में बहुत अनुशासित होने के साथ ही अनुशासन को बहुत पसंद करते हैं और चाहते हैं कि दूसरे भी अनुशासन में रहें। ये अपने भविष्य को लेकर बहुत चिंतित होते हैं और बहुत ही मेहनत करते हैं।

जिनका नाम म से शुरू होता है वह practical सोच रखने वाले होते है तथा अपने भविष्य की पूरी planning करके रखते हैं। म से शुरू होने वाले लड़के कभी भी किसी बदलाव का इंतजार नहीं करते हैं। बल्कि वह खुद अपनी मेहनत पर यकीन रखते हैं।

म नाम वाले लड़कों की राशि क्या होती है?

अगर हम बात करें बच्चे के नाम की तो नाम के साथ साथ उसकी राशि का भी उतना ही महत्व होता है। सच कहें तो मां-बाप राशि को देखकर ही बच्चे का नाम रखा करते हैं क्योंकि राशि ही उसके आने वाले भविष्य और वर्तमान पर असर करती है। आज हम म अक्षर की राशि बताने जा रहे हैं, म अक्षर से जिन लड़को का नाम शुरू होता है उन लड़कों की राशि ‘सिंह’ होती है।

जिसका स्वामी ‘सूर्य’ होता है। म नाम वाले लड़कों के लिए सूर्य के सभी रंग भाग्यशाली होते हैं इन लड़कों को लाल वस्त्र दूरी रंग के रुमाल रखने से लाभ होता है और इन्हीं रंगों के वस्त्र को धारण करने से उनके उनका मन शांत रहता है। सिंह राशि के लड़कों का भाग्यशाली अंक 1 व 4 होते हैं।

 म अक्षर नाम वाले लड़के गुस्सैल होते हैं क्या

आपके मन मे यह सवाल अवश्य होगा कि क्या जिन लोगों का नाम म अक्षर से शुरू होता है क्या वह गुस्सैल होते हैं तो आपकी जानकारी के लिए हम बता दें कि म नाम वाले लड़के गुस्सा नहीं करते है बल्कि वह बहुत ही शांति दिमाग के होते हैं परंतु इसका मतलब यह नहीं है कि वह गलत बात पर गुस्सा नहीं करते हैं, गलत बात उन्हें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होती है और तब उनके द्वारा किए गए गुस्से को रोक पाना बहुत मुश्किल होता है।

गलत बातों पर उन्हें बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है परंतु वह बहुत ही नरम दिल होते हैं यह लोगो को माफ कर देते हैं। यह अपने secrets किसी को भी नहीं बताते हैं यहां तक कि अपने सबसे करीबी दोस्त तक को यह अपने personal secretes  नहीं बताते हैं। कभी-कभी यह गुस्से को अपने अंदर ही पी जाते हैं। जिसकी वजह से इन्हें बहुत परेशानी का सामना उठाना पड़ता है परंतु यह दूसरों को किसी बात की तकलीफ नहीं होने देते हैं।

म नाम वाले लड़कों की love life कैसी होती है?

अगर बात करें इनकी love life की तो इन्हें जल्दी किसी से प्यार होता ही नहीं है क्योंकि ये बहुत private type के होते हैं। इन्हें जल्दी किसी के साथ घुलने मिलने में काफी समय लगता है और यह जल्दी ही किसी को अपनी feelings express ही नहीं कर पाते हैं। पर ऐसा नहीं है कि इन्हें प्यार होता ही नहीं है।

जब म अक्षर नाम वाले लड़के प्यार में पड़ते हैं तो उसके साथ कभी धोखा नहीं करते हैं उसका हर कदम-कदम पर साथ देते है। सिर्फ प्रेमिका ही नहीं ये अपने दिल के करीब सभी रिश्तो को बहुत संभाल कर रखते हैं। यह अपने दोस्तों और अपने माता-पिता से बेहद प्यार करते हैं। यह उनके लिए दुनिया में किसी से भी लड़ने को तैयार होते हैं।

निष्कर्ष

हर घर में नाम रखने की प्रक्रिया होती है। और नाम रखने में हर किसी को बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आपकी इन कठिनाइयों को थोड़ा सा कम करने के लिए हमने आज अपने इस आर्टिकल में म अक्षर से शुरू होने वाले लड़कों के best नामो के बारे में बताया है। उनका स्वभाव कैसा होता है, उनका वैवाहिक जीवन कैसा होता है , उनकी राशि क्या होती है, इन सब की जानकारी हमने आज आपको अपने इस पोस्ट में दी है  हमें आशा है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा।

Leave a Comment