राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए क्वीन एलिजाबेथ II के अंतिम दर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए क्वीन एलिजाबेथ II के अंतिम दर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन पहुंच चुकी हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेस्टमिंस्टर हॉल लंदन का दौरा किया, जहां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का शव अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है.

यहां पहुंचकर राष्ट्रपति ने अपनी और भारत के लोगों की ओर से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की.

राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन पहुंच गई हैं.

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आठ सितंबर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया था.

महारानी का पार्थिव शरीर वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा गया है और उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह वेस्टमिंस्टर एबे में किया जाएगा.

राष्ट्रपति मुर्मू को रविवार शाम महाराजा चार्ल्स द्वितीय और क्वीन कंसोर्ट कैमिला द्वारा बकिंघम पैलेस में विश्व नेताओं के लिए आयोजित एक भोज में भी आमंत्रित किया गया है.